Search News

आदर्श पुरम में सेहत साथी सेवा शिविर, 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण | बोरा फाउंडेशन व सेवा हॉस्पिटल

त्रिवेणी नगर के आदर्श पुरम में बोरा फाउंडेशन और सेवा हॉस्पिटल के सेहत साथी शिविर में 163 मरीजों की जांच, नि:शुल्क दवा वितरण और 9 लोगों को चश्मे दिए गए।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Shivam Srivastava
  • Updated: August 17, 2026

आदर्श पुरम में सेहत साथी सेवा शिविर, 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ। बोरा फाउंडेशन एवं सेवा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को त्रिवेणी नगर स्थित आदर्श पुरम में सेहत साथी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने कुल 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। वहीं, 9 लोगों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें चश्मे उपलब्ध कराए गए।

शिविर में आयुष्मान कार्ड की जांच

शिविर में पहुंचे 156 लोगों के आयुष्मान कार्ड की जांच की गई। इससे पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने में मदद मिली।

खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याओं से पीड़ित मिले सबसे अधिक मरीज

स्वास्थ्य शिविर में सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, पैरों में दर्द तथा कंधे के दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मिले। इनमें 97 पुरुष और 66 महिलाएं शामिल रहीं।

ब्लड प्रेशर और शुगर की भी हुई जांच

शिविर के दौरान 17 लोगों का ब्लड प्रेशर तथा 16 लोगों की शुगर की जांच भी की गई। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

 

 

 

Breaking News:

Recent News: